कटिहार सुपर किंग्स ने एलायंस क्रिकेट क्लब को हराकर टूर्नामेंट में रहा विजेता

Updated at : 19 Oct 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार सुपर किंग्स ने एलायंस क्रिकेट क्लब को हराकर टूर्नामेंट में रहा विजेता

कटिहार सुपर किंग्स ने एलायंस क्रिकेट क्लब को हराकर टूर्नामेंट में रहा विजेता

विज्ञापन

कटिहार महेश्वरी एकेडमी मैदान में आयोजित इसराइल आलम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कटिहार सुपर किंग्स की टीम ने एलायंस क्रिकेट क्लब को हराकर टूर्नामेंट में विजेता रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसराइल आलम मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बीते 15 अक्तूबर को शुरू हुई थी. इस टूर्नामेंट में नेपाल, बेगूसराय, मालदा, खगड़िया, अररिया, कटिहार की टीम ने भाग लिया था. इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कटिहार की एलाइंस क्रिकेट क्लब एवं कटिहार सुपर किंग्स फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. बीस ओवर के खेल में एलायंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. सुपर किंग्स की टीम 146 रन पर ऑल आउट हो गयी. इरफान ने अर्ध शतक की पारी खेलते हुए सर्वाधिक 56 रन बनाया. दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइंस क्रिकेट क्लब 141 रंग पड़ी ऑल आउट हो गयी. हर्षकुमार ने सबसे बेहतर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 70 रन बनाया. लेकिन उसके आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गई. जिस कारण पांच रन से टीम हार गई. सुपरकिंग्स ने फाइनल में एलायंस क्रिकेट क्लब को हराकर शील्ड अपने नाम किया. आयोजक एलायंस क्रिकेट क्लब के भरत भूषण झा सहित अन्य ने विजेता खिलाड़ी को शील्ड एवं 10 हजार नगद रुपए का पुरस्कार राशि दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन