कटिहार आरपीएफ ने दो नाबालिग का किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
कटिहार आरपीएफ ने दो नाबालिग का किया रेस्क्यू

कटिहार आरपीएफ ने दो नाबालिग का किया रेस्क्यू

विज्ञापन

कटिहार आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत कटिहार प्लेटफार्म संख्या एक से दो बच्चे को रेस्क्यू किया है. मानव तस्करी पर नकेल कसने को लेकर आरपीएफ ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रखी है. कटिहार कार्यालय ईस्ट प्रभारी विक्रम सिंह के निर्देश पर आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पर मुस्तेद थे. प्लेटफार्म संख्या एक पर एलएएसआई नीता क्षत्रिय, एलसीटी सुमन कुमारी, एसआईबी एवं आरपीएफ के साथ बाल तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ नन्हे फरिश्तेअभियान चला रखी थी. जिसके तहत रेलवे स्टेशन एवं लंबी दूरी की ट्रेनों में सघन जांच किया जा की था. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो नाबालिग लड़कों को देखा. जब आरपीएफ ने संदेह के आधार पर दोनों बालक से पूछताछ कर मानव तस्करी के संदेह के आधार पर उसे रेस्क्यू किया. नाम और पता पूछने पर सद्दाम अली , 16 वर्ष, नया टोला कटिहार, नूर मोहम्मद, उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में किया. आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बचाए गए दोनों नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन