KATIHAR: आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिगों का किया रेस्क्यू
Published by : Shruti Kumari Updated At : 12 May 2026 12:46 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्लेटफार्म संख्या एक पर एएसआई अजय कुमार, एलसीटी सोनी कुमारी और राहत टीम के कर्मचारियों के साथ बाल तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान चला रखी थी.
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:
कटिहार: नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत आरपीएफ ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया है. मानव तस्करी पर नकेल कसने को लेकर आरपीएफ ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रखी है. कटिहार कार्यालय ईस्ट प्रभारी विक्रम सिंह के निर्देश पर आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पर मुस्तेद थे.
प्लेटफार्म संख्या एक पर एएसआई अजय कुमार, एलसीटी सोनी कुमारी और राहत टीम के कर्मचारियों के साथ बाल तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान चला रखी थी. जिसके तहत रेलवे स्टेशन एवं लंबी दूरी की ट्रेनों में सघन जांच की जा रही थी.
इस दौरान रेलवे स्टेशन पर फूड ट्रैक के पास प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो नाबालिग लड़कों को देखा गया. जब आरपीएफ एवं राहत दल में शामिल पदाधिकारियों ने पूछताछ की और मानव तस्करी के संदेह के आधार पर उन्हें रेस्क्यू किया.
पूछताछ में उनकी पहचान मोनू जयसवाल उम्र 15 वर्ष, पूर्णिया और अमर पासवान उम्र 14 वर्ष, कटिहार निवासी के रूप में हुई. आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बचाए गए दोनों नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने राहत टीम को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










