11 पदकों पर कब्जा जमाने वाले बिहार टीम में कटिहार के खिलाड़ियों का बेहतर रहा प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 10:47 PM

विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों ने अलग-अलग मेडल लाकर जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन

कटिहार. 38वां राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 प्रतियोगिता में 11 पदक पर बिहार की टीम ने कब्जा जमाने में कामयाब रही. मालूम हो कि यूपी के आगरा में आठ से दस सितंबर तक आयोजित 38वां राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार से 19 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम ने भाग लिया था. कटिहार के बिहार टीम में चयनित तीन खिलाड़ियों में क्यादू मंडल गुप्ता एवं राज अमन ने सिल्वर मेडल तथा कुसुम कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है. बेस्ट टीम कोच के रूप में कटिहार के राहुल कुमार दास को भी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया. बिहार राज्य टीम में कटिहार से टीम मैनेजर के रूप में शामिल तापसी मंडल गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य किया है. कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (अंतरराष्ट्रीय रेफरी) महासचिव शैलेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, गोपाल गुप्ता, अभय सिंह, सुधीर मिश्रा, विकास यादव, शिवशंकर झा, ललन कुमार, अविनाश सहनी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) कुमार गौरव, मकसूद आलम, विकास सिंघम, श्रेष्ठ राज, इमरान, रुबी कुमारी, सिमरन कुमारी, उद्भव कृष्ण, अरमान, भाव्या, हीरा कुमार, दिव्यम कुमार, पलक कुमारी, आद्या कुमारी, अनामिका कुमारी ने प्रतियोगिता में पदक जमाने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन