पति की दीर्घायु व समृद्धि को किया करवाचौथ

Updated at : 10 Oct 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पति की दीर्घायु व समृद्धि को किया करवाचौथ

पति की दीर्घायु व समृद्धि को किया करवाचौथ

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत निष्ठा के साथ मनायी. कोढ़ा नगर पंचायत के विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाएं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा चौथ की व्रत-पूजा की दिनभर निर्जला रहकर महिलाएं व्रत का पालन करती हुई शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद पूजा कर व्रत का पारण विधि का पालन की. शुक्रवार की अहले सुबह सुहागिन महिलाएं प्रातः स्नान कर सोलह श्रृंगार करती हुई पारंपरिक विधि से करवा माता की पूजा की. श्रद्धा-भाव से अपने पति की दीर्घायु व स्वास्थ्य जीवन की मंगलकामना की. चांद निकलने पर थाली में दीपक, चलनी और करवा (जल से भरा पात्र) के साथ महिलाएं चंद्रमा को अर्घ दी. फिर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन की. करवाचौथ व्रत में करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा अर्चना कर वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सौहार्द की मन्नतें मांगी. पूजा स्थलों पर विशेष तैयारियां की गई थी. कई स्थानों पर महिलाएं समूह में एकत्र होकर कथा भी सुनी और व्रत की पारंपरिक रीति रिवाज से संपन्न की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन