वांटेड अपराधी की तलाश में कर्नाटक पुलिस पहुंची बारसोई

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Feb 2026 7:44 PM

विज्ञापन

वांटेड अपराधी की तलाश में कर्नाटक पुलिस पहुंची बारसोई

विज्ञापन

– लगुआ गांव में नहीं मिला आरोपी, स्थानीय पुलिस के साथ चल रही सघन जांच बारसोई कर्नाटक पुलिस की एक टीम वांटेड अपराधी की तलाश में बारसोई पहुंची है, पुलिस जिस आरोपित की खोज कर रही है. उसका नाम राजीव कुमार, पिता बिक्रम शर्मा, निवासी लगुआ, थाना बारसोई बताया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. लगुआ गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला है. आरोपित के खिलाफ कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु स्थित सामपीगीहल्ली थाना में मामला दर्ज है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में इस नाम और पते का कोई व्यक्ति न तो वर्तमान में रहता है और न ही पहले कभी इस नाम की जानकारी रही है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपित ने फर्जी पहचान और पता का इस्तेमाल किया हो. फिलहाल पुलिस आरोपी की वास्तविक पहचान, ठिकाने और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन