संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 10 Mar 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

कटिहार मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासी टोला शिव मंदिर के 50 साल बाद हुए सौंदर्यीकरण व शिव मंदिर में गणेश कार्तिक पार्वती व नंदी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्थानीय भक्तों ने 48 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया. इस दौरान सोमवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम के पूर्व सुबह में कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकल गयी. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमाओं का नगर भ्रमण भी कराया गया. कलश यात्रा के समापन के बाद पूरे वैदिक मंत्रोचरण के साथ सभी प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया. अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुरू किया गया. संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया. संकीर्तन को लेकर आधा दर्जन कीर्तन मंडली को लगाया गया है. रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनसाही थाना पुलिस बल भी तैनाती की गई है. स्थानीय कमेटी के लोग भीड़ को देखते हुए एक दर्शन स्वयंसेवक को संकीर्तन की सुरक्षा में लगाया है. 50 साल बाद इस मंदिर में पहली बार हो रहे संकीर्तन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इस संकीर्तन को सफल बनाने में स्थानीय लोग तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन