सालमारी में हनुमंत महोत्सव पर निकाली कलश शोभायात्रा

सालमारी में हनुमंत महोत्सव पर निकाली कलश शोभायात्रा
बलिया बेलौन सालमारी स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में 15वां हनुमंत महोत्सव को लेकर बाला जी सेवा समिति परिवार सालमारी में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर रही है. गुरुवार की सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव की शुरुआत हुई. कलश शोभायात्रा पूजन स्थल से निकल कर प्रमोद शर्मा के घर तक फिर वहां से लौट मणिघाट के निकट रेलवे गेट ठाकुरबाड़ी, बठौरा, मैलवासा रेल गेट, अम्बेडकर चौक, मुख्य बाजार होते हुए पुनः पूजन स्थल पर समाप्त हुई. कलशयात्रा के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी पुष्पगुच्छ से सुसज्जित कर नगर परिक्रमा करायी गयी. महोत्सव के मौके पर पूरा वातावरण जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था. सड़कें हनुमान श्री राम के नाम लिखे ध्वज आसमानों के बीच भक्त जन लहराते हुए जयकारा करते चिलचिलाती धूप में नंगे पांव चलते नजर आये. दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि सभी वर्गों के सहयोग से आयोजन भव्य रूप से 15वां हनुमंत महोत्सव मनाया. जो यहां के गंगा जमुना तहजीब की मिशाल पेश करती है. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली सशस्त्र बलों संग तय रुट चार्टों पर मुस्तैद रही. अनुश्रवण बारसोई अनुमंडल प्रशासन कर रही है. शोभायात्रा में बाला जी सेवा समिति परिवार की तरफ से पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिव पोद्दार, मनोज साह, भरत गुप्ता, लालू भगत, समरेंद्र यादव, राणा पोद्दार, भवेश साह, सोनू साह, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, सरोज चौधरी, नंदकिशोर गुप्ता, कन्हैया शर्मा, संजय ठाकुर, विकास गुप्ता, संजय चौधरी, मंटू मंडल के अलावा पूजा कमेटी परिवार शक्रिय रूप से महोत्सव के सफल संचालन में जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




