नल जल कनीय अभियंता पर लाभुकों से वसूली का आरोप
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 6:27 PM
नल जल कनीय अभियंता पर लाभुकों से वसूली का आरोप
कदवा प्रखंड क्षेत्र में नल जल कनीय अभियंता पर लाभुकों से 60 रुपया प्रतिमाह अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. नलजल कनीय अभियंता ने क्षेत्र में एक व्यक्ति के माध्यम से लाभुकों से अवैध वसूली कराये जाने का आरोप लगाया है. मानिक राय दुबारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत परिवाद दायर किया है. जिसका अनन्य परिवाद संख्या 9999901290526626495 हैं. कहा, जेई लोक स्वास्थ्य प्रशाखा द्वारा क्षेत्र में अपने साथ अभिभूषण कुमार नामक व्यक्ति को रखकर ग्रामीणों एवं संवेदकों से कथित रूप से अवैध वसूली कराये जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है. कुछ दिन पूर्व जेई अपने साथ उक्त व्यक्ति को लेकर पहलागढ़ पंचायत के विभिन्न गांव में गई थी. जहां यह घोषणा कराई गई कि जो भी व्यक्ति नल जल का उपयोग करते हैं. उन्हें प्रति माह 60 का भुगतान करना होगा. क्षेत्र में इस प्रकार की राशि वसूले जाने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों एवं संवेदकों में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से उपरोक्त विषय की निष्पक्ष जांच करते हुए यदि तथ्य सत्य पाए जाए तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं.पड़े. हालांकि जेई से इस संबंध में जानकारी के लिए कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










