धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन की जमकर हुई खरीदारी

Updated at : 18 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन की जमकर हुई खरीदारी

धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन की जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन

कुरसेला धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ रही. आभूषण दुकान से लेकर बर्तन, बाइक शो रूम, इलेक्ट्रिक दुकानों में खरीददारी करने के लिए ग्राहकों की चहल पहल से बजार की रौनक बढ़ी रही. अयोध्यागंज व नया बाजार के दुकानें धनतेरस पर बिक्री के लिए समानों से सजी पड़ी थी. ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ बर्तन के दुकानों पर रही. तांबा, पीतल, कासा, सिल्वर, स्टील के समानों के खरीददारी कर लोग धनतेरस पर खरीददारी की प्रक्रिया पुरा करने में लगे थे. इसी तरह टीभी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी के साथ छोटे बड़े समानों की ग्राहक खरीददारी करने में जूटे थे. बाइक शो रुम मे विभिन्न कम्पनियों के बाइक खरीददारी की धूम रही. आभूषण दुकानो पर सोना चांदी की खरीद के लिए ग्राहकों का भीड़ पाया गया. चांदी के सिक्के व हेसियत के अनुसार दूसरे सोना चांदी के आभूषणों के खरीद के लिए आभूषण दुकानों पर ग्राहक खरीददारी करते देखे गये. बाजार के कई दुकानदारों ने बताया कि अन्य वर्षों के अपेक्षा धनतेरस पर खरीददारी को लेकर कम भीड़ है. धनतेरस पर झाड़ू दुकानों की संख्या बढ़ गयी थी. आम सधारण वर्ग ने अर्थाभाव में झाड़ू की खरीददारी कर धनतेरस पर लक्ष्मी आगमन के अवधारणा को मजबूत किया. अन्य वर्षों के अपेक्षा इस साल धनतेरस को लेकर अधिक झाड़ू की दुकानें लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन