सामाजिक बदलाव का संवाहक बनी जीविका दीदी: मंत्री

सामाजिक बदलाव का संवाहक बनी जीविका दीदी: मंत्री
– महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्री कटिहार सदर प्रखंड कटिहार के सरबासा ग्राम के सम्पदा जीविका ग्राम संगठन में शनिवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए. साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक कटिहार सदर तारकिशोर प्रसाद भी शामिल हुए. महिला संवाद में भाग ले रही विभिन्न महिलाओं, शिक्षिका, छात्राएं आदि ने बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तीकरण योजनाओं से प्राप्त लाभ के बारे में अपने अनुभव को साझा किया. बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम ने सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के कल्याण व उनके विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. 2005 से पूर्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन से बिहार में कितना बदलाव आया. ये तो सभी देख और जान रहे है. बिहार सरकार की अनेकों योजनाएं है. पर महिलाओं के कई योजनाओं जैसे पंचायती राज, पुलिस, शिक्षिका आदि में आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किये है. ये पुरे देश में उदाहरण बन गया है. जीविका के माध्यम से जो मौन क्रांति से सामाजिक परिवर्तन हो रहा है. यह अभूतपूर्व है. ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों को सम्बोधित किये और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को विस्तार से बताया. उन्होंने जीविका के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं में आये आत्मविश्वास, आर्थिक और सामाजिक विकास की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार सरकार ने दो प्रमुख निर्णय लेते हुए जीविका निधि कोआपरेटिव बैंक और प्रखंडों में सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को देने के लिए संकल्प लिया है. आने वाले दिनों में और कई कार्य जैसे जल जीवन हरियाली के सभी पोखरों में मत्स्य पालन आदि कार्य, प्रखंडों में कैंटीन खोलना आदि जीविका दीदी को ही दिया जायेगा. अब ग्रामीण के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी जीविका द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को समूह से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने जीविका के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




