बलरामपुर में लोगों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए सांसद

Published at :24 Feb 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बलरामपुर में लोगों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए सांसद

बलरामपुर में लोगों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए सांसद

विज्ञापन

बलिया बेलौन सांसद तारिक अनवर चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को बलरामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंमपर्क अभियान चला कर लोगों की समस्याओं से रू बरू हुए. इस अवसर पर बलरामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ज़िला अध्यक्ष सुनील यादव, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे. सांसद ने कहा की इस क्षेत्र के लोगों ने जो प्यार और समर्थन दिया है. उसको भुलाया नहीं जा सकता है. क्षेत्र का विकास कराना पहली प्राथमिकता है. लोगों के द्वारा सुझाये गये समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिये. कांग्रेस नेता आफताब आलम ने कहा की जनसंमपर्क अभियान के दौरान किरोरा, सलेमपुर, बागडोगरा, मल्लिकपुर हाट, लोहागाडा, सिलामपुर, हसनपुर, चिकनी साहु टोला, सिहा गांव, बाकेपुर, फतेहपुर, घस्सिपाडा, महिशाल, बलरामपुर हाट, भिलाई चौक आकर समाप्त हुआ. इस अवसर पर लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन