दुर्गापूजा के लिए प्राप्त लाइसेंस में अंकित शर्तो का अनुपालन करना जरूरी: डीएम

दुर्गापूजा के लिए प्राप्त लाइसेंस में अंकित शर्तो का अनुपालन करना जरूरी: डीएम
– जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण पूजा की अपील कटिहार स्थानीय विकास भवन के सभागार में गुरूवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की उपस्थिति में दूर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. सभी प्रखंडो के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी आदि बैठक में शामिल हुए. बैठक में सभी प्रखंड से आये हुए जनप्रतिनिधि द्वारा दूर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये. बैठक में डीएम ने सभी थाना प्रभारी को थाना स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित कराने, विद्युत तार के नीचे पूजा पंडाल नहीं बनाने, पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए निर्धारित मापदंड का अनुपालन करने, सभी पूजा पंडालों के निर्माण में ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग पर रोक लगाने, सभी पंडालों में आग बुझाने से संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित कराने, सभी पूजा पंडालों में निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठान कराने, पंडाल की सुरक्षा के लिए वालंटियर की तैनाती कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पूजा पंडालों ब विसर्जन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने तथा लाइसेंस में अंकित दिशा निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का अनुरोध किया. वहीं कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को विद्युत से संबंधित मरम्मती कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. नदी के जल स्तर में हो रहे वृद्धि के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारी को नाव परिचालन में सुरक्षा के मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में जहां नाव की आवश्यकता है. वहां नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त कटिहार को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कराने तथा दूर्गा पूजा समिति से समन्वय स्थापित करते हुए पूजा पंडाल और उनके आसपास पूर्णतः साफ़ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई एवं कटिहार के साथ अन्य जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. पूजा स्थलों पर होगी सुरक्षा व्यवस्था: एसपी बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि कटिहार जिले में दूर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन के लिए जिला अन्तर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थान पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जहां अधिक संख्या में लोग एकत्रित होंगे. वैसे स्थलों पर पूर्ण रुप से निगरानी रखी जायेगी. एसपी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न पूजा स्थलों में निगरानी के लिए नगर निगम द्वारा सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठान किया गया है. साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से दूर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अपेक्षित सहयोग करने तथा सभी पूजा पंडाल के लिए लाईसेंस में दिए गए शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का अनुरोध किया. बैठक महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई एवं कटिहार के साथ अन्य जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




