पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध -थानाध्यक्ष

पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध -थानाध्यक्ष
बलिया बेलौन सालमारी थाना प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष कुमारी जुली, सीओ रिजवान आलम, बीडीओ कुमार मुकेश ने संयुक्त रूप से की. बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सभी पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने पर चर्चा हुई. थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने कही कि सालमारी क्षेत्र में 11 दुर्गा पूजा पंडाल है, सभी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. डीजे पर प्रतिबंध रहेगी. हर पंडाल की पूर्व से जांच की जायेगी. पंडाल समितियों को अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, सीसीटीवी कैमरा लगाने, बिजली के तारों की सुरक्षा, तथा भीड़ प्रबंधन जैसे नियमों का पालन करना होगा. साथ ही रात्रि में डीजे बजाने, जुलूस निकालने और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिये गये. थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, पूजा पंडालों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा,अंचल अधिकारी रिजवान आलम ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. हर पंडाल के लिए पहचान-पत्र, रजिस्ट्रेशन और अनुमति पत्र सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती होगी और चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जायेगी. बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि त्योहार के समय किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो, पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखे. उन्होंने प्रशासन से बिजली की निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई, पानी की सुविधा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, कई समितियों ने प्रशासन से कहा कि पूजा के दौरान मार्ग को साफ रखा जाये, और गंदगी-मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाये, इस अवसर पर बीडीओ कुमार मुकेश, सीओ रिजवान आलम, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली, पुलिस कर्मी बृजमोहन यादव, देवनंदन यादव, पुजा कुमारी, सभी सिपाही, चौकीदार सहित अशफाक आलम, हाजी मरगुबूल हक, साहीर सरवर, मोतीलाल तांती, प्रदीप घोष, अशोक सरावगी, दीपक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अब्बु नसर राकेश मंडल, मंजर आलम, सोनू अग्रवाल, इजहार आलम, मनोज सिंह, गोपाल अग्रवाल सेठ, मुन्ना, नकीब आलम, लालू भगत, दीपु मुखर्जी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




