हीट वेव से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार

हीट वेव से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार
कटिहार विभागीय निर्देश के आलोक में पूरे जिले में स्वास्थ विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर अभी से अलर्ट मोड पर है. सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. इसको लेकर सभी जगह खास करके ओआरएस, लू से संबंधित सभी मेडिसिन पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया गया है. सभी अस्पतालों में लू आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिया गया है. पूरे जिले में अस्पतालों में लू आइसोलेशन वार्ड की तैयारी की गई है. इन दिनों जिस तरह से मौसम के तेवर है. उसको देखते हुए आने वाले दिनों में लू की आशंका काफी प्रबल मानी जा रही है. सिविल सर्जन ने बताया कि हालांकि हाल में अभी लू लगने के कोई भी मरीज सामने नहीं आए हैं जो अस्पताल में आकर अपना इलाज करवाए हो. लेकिन मौसम के तेवर को देखते हुए लू लगने की आशंका प्रबल है. जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है. सदर अस्पताल में इमरजेंसी के सामने लू वार्ड तैयार किया गया है. जो सिर्फ लू आइसोलेशन वार्ड के रूप में है. गर्म मौसम में लू लगने के संकेत के आसार है. आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित से लैस है. यानी कि पूरे वार्ड में वार्मर ऐसी लगे हैं. ताकि पूरे वार्ड को ठंडा रखे और मरीजों को ठंडक महसूस हो. इतना ही नहीं लू से बचाव को लेकर सारी मेडिसिन, गुलकोज, ओआरएस भारी मात्रा में स्टॉक हैं. यदि लू लगने से प्रभावित मरीज आते हैं तो उनका समुचित उपचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










