कुरूम-सालमारी पथ चौड़ीकरण में अनियमितता

कुरूम-सालमारी पथ चौड़ीकरण में अनियमितता
बलिया बेलौन कुरूम से बलिया बेलौन होते हुए सालमारी, गायघट्टा मुख्य पथ के चौड़ीकरण का कार्य विगत चार माह से बंद है. सड़क पर कंक्रीट डाल कर छोड़ देने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वाहनों का चलना कठिन हो गया है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा की समय पर पक्कीकरण नहीं कर सकता था तो सड़क तोड़कर कंक्रीट डाल कर छोड़ना नहीं था. लोगों ने कहा की सड़क चौड़ीकरण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है. पथ चौड़ीकरण धीमी गति से होने के कारण इस पथ पर लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर संदेह जताया है. विभाग से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू करने व सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




