जांच अधिकारी समय पर करें कांडों का निष्पादन, एसपी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
जांच अधिकारी समय पर करें कांडों का निष्पादन, एसपी

जांच अधिकारी समय पर करें कांडों का निष्पादन, एसपी

विज्ञापन

कांड निष्पादन को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान एसपी ने बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जिले में हर हाल में अपराधिक मामलों में अंकुश लगे व अपराधियों पर नकेल कसी जाये. एसपी ने सभी अनुमंडल के थानों में दर्ज अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. थानों में दर्ज कांड की वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें. अगर उक्त कांड का आरोपित फरार चल रहा है तो आरोपित के विरुद्ध सख्त छापेमारी कर आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. अगर आरोपित जिला व शहर से बाहर है. वह कांड में फरार चल रहा है तो न्यायालय से अपील कर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती का तामिला करेंगे. जघन कांड के मामले में फरार चल रहे हैं. आरोपितों की हर हालत में गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे तथा ससमय आरोप पत्र, डायरी न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे. अपराधिक घटना सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचेंगे. उचित करवाई करते हुए वादी पक्ष की शिकायत पर न्याय संगत कार्रवाई करेंगे. पुलिस व पब्लिक के बीच मित्रवत रिश्ता स्थापित करेंगे. सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रूटिंग कार्य के तहत वाहनों की चेकिंग अभियान, बैंकिंग संस्थान का चेकिंग अभियान, दिवा एवं रात्रि गस्ती मुस्तैदी से करेंगे. इसके अलावा मादक पदार्थ की तस्करी व कारोबारी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान जारी रखेंगे. शराब विक्रेता तस्कर व निर्माता के विरुद्ध किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. डायल 112 की बाइक, जीप पेट्रोलिंग सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन