ढेरुआ पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

Updated:
विज्ञापन
ढेरुआ पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

ढेरुआ पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

विज्ञापन

प्रत्याशी जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में जुटे हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. जनसंपर्क कर प्रत्याशी मो. मखदूम आलम व मो मजीद द्वारा अपने चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में मत की अपील कर रहे हैं. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी ने किसानों की समस्याओं के समाधान तथा पैक्स के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया. कहा, किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे. मतदाताओं से विकास के मुद्दों पर समर्थन भी मांगा गया. प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. कई मतदाताओं ने कहा कि ढेरुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए किसानों के हित में कार्य करने वाला उम्मीदवार चाहिए. 18 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन