दियारा में फसल क्षति को लेकर पशुपालक को दिया हिदायत

Updated at : 27 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
दियारा में फसल क्षति को लेकर पशुपालक को दिया हिदायत

फसल क्षति करने के शिकायत पर कुरसेला थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने सुरक्षा बलों के साथ दियारा का भ्रमण किया

विज्ञापन

कुरसेला. गंगा पार जरलाही मलेनियां दियारा में पशुपालकों द्वारा किसानों के फसल क्षति करने के शिकायत पर कुरसेला थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने सुरक्षा बलों के साथ दियारा का भ्रमण किया. पुलिस ने पशुपालकों को फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाने को लेकर सख्त हिदायत दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दियारा क्षेत्र में पशुओं का उचित देखभाल करें. किसानों का फसल क्षति नहीं हो पाये. इस बात का ध्यान रखें. पुलिस अधिकारियों व सुरक्षा बलों के नाव से नदी पार कर दियारा पहुंचने से दियारा क्षेत्र में हड़कंप मंच गया. बताया गया कि जरलाही मलेशिया दियारा में किसानों को पशुओं से फसल क्षति की शिकायत थी. पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा, जदयू के कई नेता साथ गये थे. जिनमें भाजपा प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के दिनेश्वर मंडल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिलन मंडल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष बिमल मंडल, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन