200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का दिया निर्देश

200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का दिया निर्देश
कटिहार नगर के वार्ड संख्या 43 अंतर्गत लालू नगर में 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी की जानकारी मिलते ही पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को इसे बदलकर 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अविलंब लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के न केवल जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने बल्कि अन्य तकनीकी खराबी को भी कम से कम समय में दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने विद्युत कर्मचारियों को सजग रहने की बात कही. जिससे लोगों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




