कल्याणकारी योजना के सफल संचालन को दिये गये निर्देश

Updated at : 22 Jun 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
कल्याणकारी योजना के सफल संचालन को दिये गये निर्देश

प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन बरेटा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत एसएलडब्ल्यूएम सरकार के संचालित योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

फलका. प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन बरेटा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत एसएलडब्ल्यूएम सरकार के संचालित योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता मुखिया चंदना झा ने की. प्रमुख दीपशिखा सिंह, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, स्वच्छता प्रखंड समन्वयक रूपक कुमार सिंह, जनवितरण प्रणाली विक्रेता शेखर चौधरी, गोपाल झा, अश्विनी कुमार, संजय झा मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया. बीडीओ ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजना के संचालन एवं क्रियान्वयन अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए पदाधिकारी एवं कर्मी को कई दिशा निर्देश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन