नया प्राथमिक विद्यालय दीघा पार का आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
नया प्राथमिक विद्यालय दीघा पार का आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने प्रखंड के केहुनियां पंचायत अवस्थित नया प्राथमिक विद्यालय दीघा पार का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्राणपुर. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने प्रखंड के केहुनियां पंचायत अवस्थित नया प्राथमिक विद्यालय दीघा पार का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने आयोग के सदस्य को बताया कि वर्ष 2007 से विद्यालय संचालित है. लेकिन अबतक विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पाया है. विद्यालय भवन नहीं रहने के कारण बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर है. जिससे गर्मी व बरसात के दिनों में बच्चों को पढ़ाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आयोग के सदस्य ने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह से विद्यालय से संबंधित पूछताछ की. आयोग के सदस्य ने कहा कि आगामी दिसंबर माह से विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाने को लेकर ग्रामीणों ने आयोग सदस्य तल्लू बास्की को माला पहनाकर स्वागत किया. साहजा पंचायत के भूमिहीन परिवार गूरु मरांडी, शेरु मरांडी, परथी सोरेन को बसोवास जमीन दिलाने का आश्वासन दिया गया. मौके पर अनुसूचित जन जाति के भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार मरांडी उर्फ रवि, बीडीओ मनीषा कुमारी, सीओ शिखा कुमारी, पीओ दिलीप कुमार, जेई अरविंद कुमार, पीटीए वरुण कुमार, योगेंद्र प्रसाद सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन