ग्वालटोली–कुशीदा सड़क व रेलवे गुमटी पर आरओबी की पहल तेज

Updated:
विज्ञापन
ग्वालटोली–कुशीदा सड़क व रेलवे गुमटी पर आरओबी की पहल तेज

ग्वालटोली–कुशीदा सड़क व रेलवे गुमटी पर आरओबी की पहल तेज

विज्ञापन

– पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर सौंपे पत्र, शीघ्र कार्रवाई की मांग बारसोई बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं को लेकर पहल तेज कर दी है. बुधवार को पटना स्थित विश्वसरिया भवन में पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्होंने दो महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित पत्र सौंपे और त्वरित कार्रवाई की मांग की. विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र में ग्वालटोली से कुशीदा पुल तक सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की गई है. पत्र में उल्लेख किया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. वर्तमान में सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरे पत्र के माध्यम से बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे गुमटी के पास प्रस्तावित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग रखी गयी. विधायक ने बताया कि इस स्थल पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जिससे स्थानीय व्यवसायियों, छात्रों एवं आमलोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आरओबी निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है. विधायक संगीता देवी ने मंत्री को अवगत कराया कि इन दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार का सकारात्मक सहयोग आवश्यक है. मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र भी प्रेषित किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. विधायक की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन