ePaper

कार्यशाला में दी गयी ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड व डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी

Updated at : 18 Feb 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में दी गयी ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड व डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी

कार्यशाला में दी गयी ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड व डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी

विज्ञापन

कटिहार जीविका के अंतर्गत बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एक निजी कान्फ्रेंस हाॅल में किया. प्रशिक्षण में जीविका के प्रखंड तथा जिला स्तरीय कर्मियों को ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. जिले के कुल 125 कर्मियों ने इस कार्यशाला में अपनी भागीदारी निभायी. कार्यशाला में प्रबंधक सामुदायिक वित्त, टेक्निकल सपोर्ट पर्सन के आशीष कुमार ने जीविका निधि कार्यक्रम का सम्पूर्ण ढांचागत नीति पर प्रशिक्षण दिया. जिला परियोजना प्रबंधक इंद्रशेखर इंदु ने भी जीविका निधि पर कर्मियों को अपना मार्गदर्शन दिया एवं कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की. जिला स्तरीय सभी विषयगत प्रबंधक, सभी 16 प्रखंड के बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक एवं सामुदायिक समन्वयकों, कार्यालय सहायकों तथा सभी लेखपाल भी मौजूद रहे. उद्देश्य सामुदायिक संगठनों से जुड़े परिवारों का रोजगारपरख गतिविधियों को बढ़ाने के लिए तकनीकी रूप से त्वरित वित्तिय सेवाएं प्रदान करना एवं उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रयासरत रहना है. कार्यशला में जीविका निधि के संचालन और लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. स्वयं सहायता समूहो के सदस्य अब अधिक राशि तक ऋण प्राप्त कर सकेंगी. उनके व्यवसाय और आजीविका गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है. संकुल स्तरीय प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम स्वयं सहायता समूहो के सदस्यों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य स्त्तर पर बिहार सहकारी सोसायटी अधिनियम 1935 के अधीन राज्य स्त्तर पर बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संध लिमिटेड पटना के नाम से इसका निबंधन 29-05-2025 को किया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन