125 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
125 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की दी जानकारी

125 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की दी जानकारी

विज्ञापन

कोढ़ा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अब ज़मीन पर प्रभावी रूप से लागू की जा रही है. हर घरेलू उपभोक्ता को प्रति माह 125 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. काफी परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए बिजली विभाग ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है. स्मार्ट मीटर कनेक्शन को लेकर पंपलेट, बिजली बिल और सपोर्ट बिलिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर जानकारी दी जा रही है. सामान्य उपभोक्ताओं को भी पंपलेट बांटे जा रहे हैं. योजना के प्रचार-प्रसार को और गति देने के लिए 12 अगस्त को प्रखंड के चार प्रमुख गांवों कोढ़ा, खेरिया, रामपुर और कोलासी में विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा. इन कैंपों में स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को योजना की प्रक्रिया, लाभ, पात्रता और आवेदन संबंधी सभी जानकारी दी जायेगी. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का मकसद सिर्फ मुफ्त बिजली देना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट और पारदर्शी बिलिंग प्रणाली से जोड़कर ऊर्जा के उपयोग को बेहतर बनाना भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन