मुफ्त बिजली योजना की दी गयी जानकारी

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की जानकारी के लिए बलिया बेलौन व पंचायत भवन कुरूम में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन योजना की जानकारी दी गयी.
बलिया बेलौन. मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की जानकारी के लिए बलिया बेलौन व पंचायत भवन कुरूम में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन योजना की जानकारी दी गयी. राज्य के लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की इस मुहिम में एक अगस्त यानी जुलाई माह के बिजली बिल से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. लोगों ने मुख्यमंत्री के इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि सबसे अधिक गरीबों को इस का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर जिला परिषद मुनतसीर अहमद, पूर्व मुखिया शाहिद हुसैन, राहत हुसैन, शादाब आलम, जहांगीर, बिझारा मुखिया इनायत राही, पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम, हसनैन रेजा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










