यात्रियों की भीड़ देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन की समय अवधि बढ़ायी गयी

यात्रियों की भीड़ देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन की समय अवधि बढ़ायी गयी
प्रतिनिधि, कटिहार ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उक्त बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्रा ने दी. उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर पूर्व मध्य रेलवे से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. कुछ स्पेशल ट्रेनों की समय अवधि भी बढ़ाई गई है. इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 04606/04605 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-लखनऊ-यमुनानगर जगाधरी के रास्ते, ट्रेन संख्या 04606 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल दो मई से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को श्रीमता वैष्णो देवी कटरा से 21.30 बजे खुलकर रविवार को 01.40 बजे हाजीपुर एवं 03.25 बजे बरौनी रूकते हुए 20.20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04605 गुवाहाटी-श्रीमता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 05 मई से 02 जून तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 13.30 बजे बरौनी व 15.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 20.45 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी. ट्रेन सं 09623/09624 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल का परिचालन अवधि में विस्तार – इसके साथ ही पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते उदयपुर और फरबिसगंज के मध्य चलायी जा रही ट्रेन सं 09623/09624 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज- उदयपुर सिटी स्पेशल का परिचालन अवधि में चार फेरे का विस्तार किया गया है. ट्रेन सं 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल 06.05.2025 से 27.05.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा ट्रेन सं 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल 08.05.2025 से 29.05.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




