पैक्स चुनाव में अध्यक्ष के लिए कुल 13 व सदस्य के लिए 37 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

Updated at : 09 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव में अध्यक्ष के लिए कुल 13 व सदस्य के लिए 37 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

पैक्स चुनाव में अध्यक्ष के लिए कुल 13 व सदस्य के लिए 37 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन

फलका प्रखंड के पोठिया, रहटा व सोहथा उत्तरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के छह एवं सदस्य पद के 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए पोठिया पंचायत से मनीष गुप्ता व निरंजन झा, रहटा पंचायत से मिथिलेश गुप्ता, सोहथा उत्तरी पंचायत से अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, चंदन साह व नितेश कुमार ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जबकि सदस्य पद पर पोठिया से 20 रहटा से सदस्य पद के लिए पांच व सोहथा उतरी पंचायत से 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. निर्वाची पदाधिकारी सन्नी सौरभ ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर पोठिया पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिये कुल तीन व सदस्य पद के लिए कुल 20, रहटा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये छह सदस्य पद के लिये पांच, सोहथा उत्तरी से अध्यक्ष के लिये चार व सदस्य के लिए 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन बुधवार एवं गुरुवार को किया. इसी प्रकार तीनों पंचायत से अध्यक्ष के लिए 13 व सदस्य पद के लिए कुल 37 अभ्यर्थियों का नामांकन हुआ है. बताया कि 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पर्चा का संवीक्षा किया जायेगा. जबकि 13 अप्रैल को नाम वापसी होगी तथा उसी दिन अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन