सितंबर माह में 1477 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या एवं दहेज हत्या में 15 गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सितंबर माह में 1477 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या एवं दहेज हत्या में 15 गिरफ्तार

सितंबर माह में 1477 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या एवं दहेज हत्या में 15 गिरफ्तार

विज्ञापन

– सितंबर माह में 2413 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया – शराब निषेधाज्ञा में कार्रवाई में 5120 पीटर शराब बरामद, 2017 आरोपित गिरफ्तार – सितंब में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 1.93 लाख रुपए जुर्माना राशि किया वसूल कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी, फरार आरोपित के घरों की न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार एवं कुर्की जब्ती तामिला करना जघन्य कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ विक्रेता एवं पशु तस्करों पर नकेल कसने में भी सफलता हासिल की है. एसपी शिखर चौधरी ने कहा, सितंबर माह में कुल 2413 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें 1477 आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रिकॉल पर 936 लोगों को मुक्त किया है. टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. सितंबर में हत्या के कांड में दस आरोपित एवं दहेज हत्या के मामले में पांच आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. हत्या के प्रयास में 30 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. अपहरण के कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 10 रही. जबकि डकैती के कांड में आठ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आर्म्स एक्ट के कांड में 16 गिरफ्तार, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में आठ गिरफ्तार, रंगदारी के मामले में दो गिरफ्तार, एनडीपीसी एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त की सख्या 10 रही. जबकि चोरी के कांड में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अजमानतीय वारंट में 372 गिरफ्तार एसपी ने बताया कि नन बेलेबल वारंट में कल 372 लोगों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया. जबकि जमानतीय वारंट में 286 लोगों पर कार्रवाई की गयी. कांड में फरार आरोपितों को लेकर पुलिस ने न्यायालय से अपील कर 14 मामलों में कुर्की निष्पादन किया गया. जबकि 76 फरार आरोपित के घर पर न्यायालय के निर्देश पर इश्तहार चिपकाए गया. धारा 126 बीएनएस के तहत 5100 लोगों पर कार्रवाई की गयी. जबकि धारा 135 बीएनएस के तहत 410 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 2.50 करोड रुपए प्रति व्यक्ति पर 50 हजार रुपए का बांड भराया. 5120 लीटर शराब बरामद, 1039 लोग गिरफ्तार जिले पुलिस ने मादक पदार्थ विक्रेता पर नकेल कसने को लेकर शराब तस्कर, विक्रेता, शराबी एवं शराब निर्माता के विरुद्ध सघन कार्रवाई की है. मध्य निषेध मामलों में पुलिस की छापेमारी में कुल 1039 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब पीने के मामले में 978 लोग गिरफ्तार हुए हैं. जिसे लेकर संबंधित थानों में कल 328 कांड दर्ज किए गए हैं. जबकि छापेमारी में 2850.755 लीटर विदेशी शराब एवं 2270 लीटर देसी शराब कल 5120.755 लीटर शराब बरामद किया है. साइबर थाना पुलिस ने 24. 88 लाख रुपए कराया हॉल्ड एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर साइबर थाना पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाते आ रही है. इसके बावजूद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि सितंबर माह में जिले में कुल साइबर अपराध के आठ मामले दर्ज किए गए. दर्ज मामलों में साइबर थाना पुलिस ने 24.88 लाख रुपए पीड़ित के खाते में हॉल्ड कराया. जबकि 2.44 लाख रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराया. वाहन चेकिंग अभियान में 1.93 लाख रुपया जुर्माना वसूला मोटर एक्ट अनुपालन एवं ट्रैफिक उल्लंघन को लेकर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में 10086 वाहनों से कुल शमन राशि 19348600 वसूला. हेलमेट के लिए 4366 मोटरसाइकिल चालक से 43.66 लाख रुपए, बिना नंबर प्लेट 83 गाड़ियों से 41500, ट्रिपल सवार 260 वाहन चालकों से 2.60 लाख रुपए, सीट बेल्ट नहीं धारण करने पर 266 कार चालकों से 2.66 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन