बीमार महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
बीमार महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीमार महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत की वार्ड नंबर 12 निवासी बच्चू लाल ठाकुर की 50 वर्षीय पत्नी पिछले कई महीनों से लगातार बीमार चल रही थी. गरीबी तथा मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली. 50 वर्षीय महिला पिछले कई महीनों से लगातार बीमार चल रही थी. एक तरफ गरीबी दूसरी तरफ बीमारी ने पूरी तरह से कमर तोड़ दिया था. बीमारी तथा गरीबी से तंग आकर महिला ने फांसी लगा ली. जिसके बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने आजमनगर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. डीएसपी अजय कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला की फांसी लगाकर मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष को विधि संवत कार्रवाई का आदेश दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन