दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, आपसी भाईचारे का दिया संदेश।
कटिहार पाक माह रमजान के पावन अवसर पर बुधवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष फिरोज कुरेशी की ओर से दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी सद्भाव व एकता का संदेश दिया. फिरोज कुरेशी ने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है. इस तरह के आयोजन समाज में एकता को मजबूत करने का काम करते हैं. आज के समय में सभी समुदायों को मिल-जुलकर रहने की जरूरत है, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे. इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया. कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










