गैस एजेंसियों की कालाबाजारी के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
गैस एजेंसियों की कालाबाजारी के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

गैस एजेंसियों की कालाबाजारी के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

कटिहार जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं मनमाने दाम वसूली के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बुधवार को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी पश्चिम बंगाल एवं असम अजय कुमार साह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में राष्ट्रीय सचिव अजय साह ने कहा कि जिले की कई गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध नहीं करा रही हैं. साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और जमाखोरी जैसे अवैध कार्य भी किए जा रहे हैं. जो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और एलपीजी नियंत्रण आदेश, 2000 का उल्लंघन है. अजय कुमार साह ने बताया कि इन अनियमितताओं से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है. फिर भी कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है. जिससे उनके दैनिक कार्य और आजीविका प्रभावित हो रही है. संगठन ने मांग की है कि जिले की सभी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया जाय तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनका लाइसेंस रद्द किया जाय. साथ ही जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है. इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित नारायण, जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह, जिला महासचिव मोहन गुप्ता, जिला सचिव धर्मेश, जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिला सदस्य मनोज गुप्ता, ऐनुल अंसारी, दस्तगीर, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर संयोजक अशेश्वर गुप्ता, शंकर पोद्दार, अमितेश महतो, चिंटू गामी, मोनू, अली, आरजू मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन