दिव्यांग अधिकार अधिनियम को लागू कराने के लिए भरी हुंकार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग अधिकार अधिनियम को लागू कराने के लिए भरी हुंकार

दिव्यांग अधिकार अधिनियम को लागू कराने के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन

– प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा मांग पत्र कटिहार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति कटिहार के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार से मिलकर मांग पत्र समर्पित किया है. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार ने किया. प्रतिनिधिमंडल में कटिहार सहित पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के सात जिलों दिव्यांग कार्यकर्ता शामिल थे. उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान दिव्यांगों की उन समस्याओं की ओर आकर्षित करना था, जो अधिनियम लागू होने के बावजूद धरातल पर अब अबतक लागू नहीं हुई है. समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य, राष्ट्रीय न्यास, भारत सरकार एवं सदस्य, मानसिक प्राधिकरण, बिहार सरकार मोहन कुमार ने बताया कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा. जब तक ””दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016”” की हर एक प्रावधान को जमीन पर लागू नहीं हो जाती है. हम केवल कागजी अधिकार नहीं, बल्कि समाज में वास्तविक समानता और सम्मान चाहते है. प्रमंडलीय आयुक्त को मांग पत्र सौंपने का हमारा मकसद प्रशासन को यह याद दिलाना है कि दिव्यांगों को शिक्षा, रोजगार और सरकारी नौकरियों में उनका उचित हक मिलना ही चाहिए. यह उनकी भिक्षा नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है. बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड समाज कल्याण विभाग सदस्य के शिव शंकर रमाणी ने कहा कि दिव्यांग समाज आज जागरूक हो चुका है. हम चाहते है कि सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाय और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक बिना किसी बाधा के पहुंचे. कोसी क्षेत्र के दिव्यांग भाई-बहनों के स्वाभिमान को पुनर्जीपित करने के लिए हम संकल्पित है. कहा कि हम प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि वे हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक और त्वरित विचार करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए अपने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया. नेहा ठाकुर जिला सचिव, पूर्णिया, सहरसा सचिव सुनील ठाकुर, किशनगंज सचिव विजय कुमार, मधेपुरा सचिव जूली शर्मा, अररिया प्रभारी मिराज आलम, सुपौल प्रभारी उपेंद्र कुमार साह, पिंकी सिन्हा, कुंदन कुमार, आदित्य कुमार, आशुतोष कुमार, आलम, लालटु आदि प्रमुख रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन