ePaper

अस्पताल प्रबंधक ने भोजन की जांच की

Updated at : 04 Jan 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधक ने भोजन की जांच की

अस्पताल प्रबंधक ने भोजन की जांच की

विज्ञापन

कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाले भोजन बनाने वाले रसोई में भोजन की शनिवार को जांच की गयी. मरीज को मिलने वाले भोजन सही तरीके से पकाया जाता है कि नहीं और सही मसाला, तेल, साफ-सफाई आदि का ख्याल रखा जा रहा है. इसकी पूरी जांच की गयी. अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह ने भोजन की गुणवत्ता की जांचने को लेकर मरीज को मिलने वाले भोजन को खाकर जांच किया. भोजन की गुणवत्ता तो सही मिली. लेकिन रसोई की साफ सफाई को देखकर अस्पताल प्रबंधन ने जीविका दीदियों की क्लास लगाये. प्रबंधक ने निर्देश देते हुए कहा कि मरीज को मिलने वाले भोजन और उनको बनाने के समय में रसोई की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें. मरीज को मिलने वाले सुबह ब्रेड, अंडा दूध की जांच की तथा शनिवार को मिलने वाले मीनू के अनुसार भोजन को भी जांच किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन