एसएच-98 पर भीषण टक्कर, बालू लदा ट्रक चकनाचूर

Updated:
विज्ञापन
एसएच-98 पर भीषण टक्कर, बालू लदा ट्रक चकनाचूर

एसएच-98 पर भीषण टक्कर, बालू लदा ट्रक चकनाचूर

विज्ञापन

– गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में ट्रक का उपचालक बाल-बाल बचा बारसोई बारसोई में शनिवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा ने लोगों को झकझोर दिया. स्टेट हाईवे-98 पर बीएसएनएल टावर के समीप लगभग चार बजे बालू लदा एक ट्रक तेज रफ्तार में हाइवा से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि खलासी बाल- बाल बच गया. घायल चालक की पहचान विक्रम यादव के रूप में हुई है. वह जमुई से बालू लेकर पश्चिम बंगाल के चांचल की ओर जा रहा था. सुबह का समय होने के कारण चालक की आंख लग गई और यह दुर्घटना घट गयी. हादसे के बाद चालक ट्रक में ही फंसा रहा और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इसी दौरान गश्ती पर निकली बारसोई पुलिस की 112 नंबर टीम की नजर घायल पर पड़ी. पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएच-98 पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जिससे मार्ग संकरा एवं जोखिमपूर्ण हो गया है. इसी वजह से यहां दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ज्ञात हो कि झारखंड से बिहार एवं पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से बालू एवं गिट्टी की तस्करी हो रही है. यह सब काम रात के अंधेरे में या तड़के सुबह किया जाता है. जिस कारण राजस्व की हानि हो रही है. पर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. खनन विभाग के पदाधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. जिस कारण बालू एवं गिट्टी माफियाओं का मनोबल बढ़ रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन