रेलवे अस्पताल में स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान शुरू

रेलवे अस्पताल में स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान शुरू
कटिहार कटिहार रेल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मंडलीय रेल अस्पताल में 17 से 25 सितम्बर तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आयोजित की गयी है. अभियान की नोडल अधिकारी डॉ निवेदिता मिश्रा डीएमओ को नियुक्त किया गया है. कटिहार के साथ-साथ मालदा, बारसोई, समसी व पूर्णिया की स्वास्थ्य इकाइयों के स्टाफ व लाभार्थियों को विविध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. महिलाओं, बच्चों व परिवार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रक्तदान शिविर, स्क्रीनिंग, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जांच, मनोवैज्ञानिक परामर्श, एनीमिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग, गर्भाशय, स्तन व एएनसी जांच, कुपोषण, वृद्धि मंदता, टीकाकरण डिफॉल्टर्स, डिवॉर्मिंग व विटामिन ए सप्लीमेंटेशन की जांच, हड्डी एवं फिजियोथेरेपी, हड्डी रोग व ऑस्टियोपोरोसिस जांच, पोषण संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग, मोटापा पर परामर्श, दंत जांच एवं परामर्श शिविर. इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, जन-जागरूकता व आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




