हसनगंज, त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर हुई चर्चा

Updated at : 19 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
हसनगंज, त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर हुई चर्चा

हसनगंज, त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन

हसनगंज थाना प्रांगण में रामनवमी व ईद पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर थानाध्यक्ष निक्की की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे. बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी जैसे पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई. थानाध्यक्ष निक्की ने कहा कि ईद और रामनवमी का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है. इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए. थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोगों ने ईद व रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही और प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. वहीं जुलूस के दौरान डीजे पर उच्च ध्वनि व अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. गणमान्य नागरिकों ने आश्वासन दिया कि रामनवमीं व ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे. ईद को लेकर सभी ईदगाहों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, रुस्तम अली, मनोज मंडल, सदानंद तिर्की, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, गौतम कुमार, भाजपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंअर, बिनोद मंडल, शोसल सिंह, पप्पू मंडल, अशोक साह, राम-जन सेवा समिति प्रशांत झा, उपमुखिया रवि कुमार साह, भागवत शर्मा, विजय साह, राजद नेता अर्जुन उरांव, महेंद्र वर्मा, अशोक गुप्ता, बासुदेव मंडल, उपमुखिया दशरथ पान, आयुष कुमार, मुकेश कुमार महतो, अनील कुमार महतो, राजीव कुमार, कन्हैया उरांव आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन