हरिशंकर नायक स्कूल का छात्र सात दिनों से लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
हरिशंकर नायक स्कूल का छात्र सात दिनों से लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा

हरिशंकर नायक स्कूल का छात्र सात दिनों से लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन

– कटिहार-पूर्णिया सड़क जाम कर जताया विरोध – परिजनों ने पुलिस पर शिथिल रवैया अपनाने का लगाया आरोप कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक स्कूल का छात्र हर्षित कुमार सात दिनों से लापता है. मामले में पुलिस की शिथिल रवैया से आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने शनिवार को कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग सिरसा में बांस बेरिकेटिंग कर जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने लापता बालक की बरामदगी व पुलिस के शिथिल रवैए को लेकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जिससे लोगों को आवागमन में घोर परेशानी उठानी पड़ी. इस जाम में कई स्कूल वाहन भी फंस गये. जिसके कारण बच्चों को घर लौटने में देरी के साथ परेशान होना पड़ा. जानकारी के अनुसार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार 18 अप्रैल से लापता है. छात्र का कोई सुराग नहीं मिलते देख परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही. जिससे उनकी चिंता और बढ़ गयी. शनिवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बेरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बच्चे की जल्द बरामदगी की मांग की. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तकरीबन दो से ढाई घंटे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने बुझाने में जुट गये. पुलिस की अथक प्रयास व बच्चों की बरामदगी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया तथा अवरूद्ध मार्ग पर यातायात बहाल हुई. 18 अप्रैल को छात्र टीसी लेने गया था स्कूल, नहीं लौटा हर्षित कुमार 18 अप्रैल को हरिशंकर नायक स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने के लिए घर से निकला था. लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी मानो एक खानापूर्ति कर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन