कूचबिहार की महिला मंडली के हरिनाम संकीर्तन ने मोहा मन
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 5:53 PM
कूचबिहार की महिला मंडली के हरिनाम संकीर्तन ने मोहा मन
बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत स्थित शर्माटोला महादेव मंदिर में ग्रामीणों एवं हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन में कूचबिहार, बंगाल की महिला मंडली ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. इस धार्मिक आयोजन में कुल पांच मंडलियों ने भाग लिया. कूचबिहार बंगाल, गांधी ग्राम, भंडारतल, बारीनगर और गुरुमेला की मंडलियां संकीर्तन कर रही थीं. कूचबिहार की महिला मंडली ने पीले परिधानों में सुसंस्कृत ढंग से जब संकीर्तन शुरू किया तो भक्ति की अविरल धारा देख अपार भीड़ उमड़ पड़ी. तीन दिनों तक चले इस हरिनाम संकीर्तन में महिला मंडली के भक्ति गायन, कीर्तन और भजनों से पूरा परिसर मेले जैसा माहौल बन गया. ग्रामीण महिलाएं घंटों भजन का आनंद लेती रहीं और खुद को धन्य महसूस कर रही थीं. श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए. हरिनाम संकीर्तन समिति के धीरज कुमार प्रजापति, आशीष चौधरी, पंकज सिंह, अभिषेक चौधरी, रंजन चौधरी, श्याम मंडल, कुमोद महतो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. अष्ट्याम संकीर्तन में वेदाचार्य पंडित शंभू झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर अपनी महती भूमिका अदा की. श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










