धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती, शाम में महाआरती में जुटे श्रद्धालु

Updated at : 02 Apr 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती, शाम में महाआरती में जुटे श्रद्धालु

धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती, शाम में महाआरती में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन

– कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं रात्रि जागरण का हुआ आयोजन कटिहार बड़े ही धूमधाम श्रद्धा भाव के साथ गुरुवार को हनुमान जयंती मनायी गयी. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. शहर के सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था. सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. कई जगह हनुमान जयंती के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन तो कही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया. हनुमान जी को श्रद्धालुओं ने जहां भोग लगाया तो दूसरी तरफ भगवान हनुमान को सिंदूर व चोला भी चढ़ाया गया. श्रद्धालुओं ने हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में बैठकर घंटों हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आये. शहर के यज्ञशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यज्ञशाला समिति मानस मंडल द्वारा हनुमान मंदिर में भव्य रूप से पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. मंदिर को बड़े ही भव्य रूप से सजाया गया था. मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था. पूरे मंदिर के अंदर को फूल पत्तियां से सुंदर रूप दिया गया था. जो देखते ही बन रहा था. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु चढ़ावा के लिए पहुंचने लगे. श्रद्धालु मंदिर पहुंचते ही भगवान हनुमान को प्रसाद चढ़ाकर तो कोई नारियल फोड़ चढ़ा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. संध्या महा आरती का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की महाआरती में शामिल हुए. इसके उपरांत मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन