बारसोई में धूमधाम से मना गया हनुमान जन्मोत्सव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में धूमधाम से मना गया हनुमान जन्मोत्सव

बारसोई में धूमधाम से मना गया हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन

बारसोई श्री राम भक्त वीर हनुमान का जन्मोत्सव बारसोई प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. सभी हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पूजा की गयी. बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर में मंदिर के पुजारी अचार्य रमेश पांडे के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गयी. सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया. संध्या बेला हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही. मंदिर न्यास समिति के सचिव अजय कुमार साहा ने बताया कि संध्या बेला हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया. कलाकारों ने भगवान के नाम का कीर्तन किया. तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल भगत, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सदस्य विरेंद्र कुमार, अरविन्द गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संजीव दास, आनंद गुप्ता, सागर साह, रोशन अग्रवाल, राजेश साह उर्फ मिठू साह, प्रकाश पोद्दार, शंभू साहा, महिला मंडली की अध्यक्ष रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष पूजा साहा, सचिव रिमझिम गुप्ता, उपसचिव पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनम साह, सदस्य बेबी साह, रीना साह, खुशबू भगत, सागरिका दत्ता, वंदना साह, संतोषी साह, लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व मुख्य पार्षद अमृता देवी सहित समस्त ग्राम एवं नगर वासियों ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन