सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

Updated at : 18 Sep 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के सरकारी व सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार को संपन्न हो गया. यह मूल्यांकन परीक्षा 10 सितंबर से चल रही थी. अर्धवार्षिक मूल्यांकन स्वच्छ व कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुआ. परीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों में दूसरे विद्यालयों से वीक्षक के रूप में शिक्षको की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. दस सितंबर से आयोजित हुए परीक्षा में वर्ग 01 से 08 तक के विद्यार्थी शामिल हुए. अन्तिम दिन प्रथम पाली में हिन्दी और दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई. वही विभागीय निर्देश के आलोक में 19 सितंबर से उत्तरपुस्तिका की जांच संकुल स्तर पर की जायेगी. परीक्षा का परिणाम की घोषणा अभिभावकों की बैठक आयोजित कर 27 सितंबर को की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन