कटिहार डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर दें पदोन्नति, यूनियन

Updated at : 16 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर दें पदोन्नति, यूनियन

कटिहार डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर दें पदोन्नति, यूनियन

विज्ञापन

रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एन.एफ. रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ड्राइवर, गार्ड, टीटीई, पोर्टर समेत अन्य कर्मियों के लिए उठाई आवाज कटिहार डीआरएम बिल्डिंग परिसर में रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से एन.एफ. रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. आंदोलन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अबतक उनका समाधान नहीं किया गया है. कटिहार डिवीजन में कार्यरत ड्राइवर, गार्ड, टीटीई, पोर्टर समेत अन्य कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए साथ ही ट्रेन मैनेजर श्रेणी में बीओएस का रिवीजन अविलंब कराया जाए. किशनगंज रनिंग रूम की खराब स्थिति को देखते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए. उनकी यह भी मांग की कि तेजनारायणपुर एवं मनिहारी सहित बाहरी स्टेशनों के बुकिंग कार्यालयों में अत्यधिक गर्मी से राहत के लिए समुचित कूलिंग व्यवस्था की जाए. इसके अलावा पोर्टर, पोस्टमैन तथा मेडिकल विभाग के हेल्थ असिस्टेंट को लंबित एमएसीपी का लाभ शीघ्र दिया जाए. जोगबनी में टीए-टेस्ट हाउस तथा ट्रेन मैनेजरों के लिए विश्राम सहित आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करने की भी मांग की गई. मंडल सचिव ने कहा कि कर्मचारियों के हित में कटिहार में जल्द काउंसलर की नियुक्ति की जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके. सभी विभागों के योग्य ग्रुप-डी कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर देने के लिए एलडीसीई कोटा के तहत मंडल स्तरीय परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए. कटिहार में प्वाइंट्समैन स्टाफ के लिए 10–12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर के स्थान पर नियमानुसार आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करने की भी मांग की गई. विभागीय परीक्षाओं की अधिसूचना में विवरण स्पष्ट किया जाए और जीपी 4200 से जीपी 4600 ग्रेड में स्टेशन मास्टरों की लंबित पदोन्नति शीघ्र पूरी करने आदि मांगे शामिल है, मौके पर एम्पलाइज यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि रेलवे प्रशासन जल्द सकारात्मक पहल नहीं करता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जारी रखा जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय अध्य्क्ष पार्थो भौमिक, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान, केंद्रीय सहायक सचिव परविंदर सिंह ढिल्लोंन, रुपेश कुमार, मण्डल मंत्री रजनीश कुमार, मण्डल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह अनुराग सौरभ, मुकुंद मिश्रा इंडल राय, मृत्युजंय सिंह, विवेक कुमार, संतोष घोष, मिनजूर रहमान, बिराज प्रधान, प्रबीर दे, अबीरा चाकी, गौरी शंकर चौधरी,रोबिन सुब्बा, कौशिक चटोपाध्याय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन