ePaper

Katihar news : कटिहार में एक भी फुटबॉल स्टेडियम नहीं होना सरकार की नाकामी : सांसद

Updated at : 15 Dec 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Katihar news : कटिहार में एक भी फुटबॉल स्टेडियम नहीं होना सरकार की नाकामी : सांसद

फुटबॉल खिलाड़ियों को सांसद ने फुटबॉल कीट देकर किया प्रोत्साहित

विज्ञापन

कटिहार. कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में सांसद तारिक अनवर ने रविवार को फुटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल कीट देकर सम्मानित करते हुए खेल के प्रति प्रोत्साहित किया. सांसद ने कहा कि देश में फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों में हुनर की कमी नहीं है. लेकिन दुर्भाग्य है कि संसाधन की कमी से देश के फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि आप सभी मेहनत करते रहे हम सभी खिलाड़ियों के साथ हैं. जो भी सहयोग की जरूरत होगी हमारी ओर से किया जायेगा. सांसद ने कटिहार में एक भी फुटबॉल स्टेडियम नहीं होने पर दुख जताते हुए कहा कि यह सरकार की नाकामी है. एक भी फुटबॉल स्टेडियम कटिहार में नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि फुटबॉल स्टेडियम को लेकर उनके द्वारा पहल किया जायेगा. कटिहार राजेंद्र स्टेडियम की बदहाली पर भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि राजेंद्र स्टेडियम का जल्द सौंदर्यीकरण हो इसको लेकर जिला पदाधिकारी से मिलकर इस पर कार्य करेंगे. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, संजय सिंह, पंकज तुबाखुवाला, आफताब आलम, मीनाक्षी श्वेता, शहनवाज खान, सउद आलम, अल्तमश दीवान, राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, राज आनंद, कुमार गौरव, इश्तियाक आलम, सिमरनजीत सिंह, मुन्ना सिंह, जहांगीर आलम, हन्नान, मुस्ताक आजम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन