कोढ़ा थाना में गुंडा परेड का आयोजन

कोढ़ा थाना में गुंडा परेड का आयोजन
कोढ़ा कोढ़ा थाना परिसर में थानाअध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक व्यापक गुंडा परेड का आयोजन किया. थाना की गुंडा सूची में दर्ज़ नामजद आरोपितों, असामाजिक तत्वों को उपस्थित कर उनके खिलाफ पूछताछ की गयी. परेड का उद्देश्य क्षेत्र में विधि एवं व्यवस्था का संदेश देना, आरोपितों को चेतावनी देना और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी व्यक्ति फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी को भविष्य में अपराध करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थाना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे. आरोपितों से संवाद के दौरान उन्हें समाज की मुख्य धारा में लौटने का आग्रह भी किया गया. असमाजिक तत्वों की उपस्थिति को लेकर इस तरह की कार्रवाई लगातार की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




