वेस्ट यूथ क्लब में दिल्ली अक्षरधाम की दिखेगी झलक

वेस्ट यूथ क्लब में दिल्ली अक्षरधाम की दिखेगी झलक
कटिहार शहर के वार्ड नंबर 15 लंगड़ा बगान साहेब पाड़ा पूजा कमेटी वेस्ट यूथ क्लब में इस वर्ष यहां पर दिल्ली का अक्षरधाम के रूप में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष विनोद साह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. जो श्रद्धालुओं को काफी पसंद आयेगा. अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष आठ लाख की लागत से पंडाल निर्माण कराया जा रहा है. इस आठ लाख में पंडाल निर्माण, प्रतिमा, लाइटिंग पूरे पूजा की बजट रखी गयी है. यह पंडाल दिल्ली के अक्षरधाम के रूप में होगा. पंडाल निर्माण को लेकर 12 कारीगर पंडाल निर्माण में लगे हुए हैं. पूजा पंडाल का निर्माण छह पूजा तक पूरा कर लिया जायेगा. पंडाल निर्माण खास करके पूरे फोम का विशेष उपयोग किया गया है. इसके साथ ही लकड़ी का बीट थर्माकोल तथा कपड़ा का उपयोग कर पूरे पंडाल का निर्माण किया जायेगा. गौरतलब है कि पूजा पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्लब पहुंचते हैं. पूरे मिरचाईबाड़ी परिक्षेत्र में कुछ गिने-चुने ही दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण किया जाता है. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचते है. अध्यक्ष बिनोद साह ने बताया कि पांच पूजा तक पूरे पंडाल का कार्य पूरा कर लिया जायेगा और छह पूजा से पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा. मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ महाअष्टमी को महा भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. 1958 से की जा रही है यहां पर पूजा-अर्चना यूथ क्लब की स्थापना 1958 से की गई है. तभी से यहां पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमउ़ते हैं. क्लब सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा 1992 में यहां दुर्गा मंदिर भी बनाया गया है. जहां मां दुर्गा की रोजाना पूजा अर्चना की जाती है. स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर से भी मां दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं. अध्यक्ष विनोद साह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा महाअष्टमी को मां दुर्गा को भोग लगाया जायेगा. पूजा पंडाल घूमने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. ये सभी निभा रहे अपनी भूमिका पूजा पंडाल एवं पूजा को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष बिनोद साह, आशीष चौधरी, बंटी राज, सूरज शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार, गौतम यादव, सोनू तिवारी, सुधांशु, प्रेम यादव, दीपक कुमार, आनंद शर्मा, राज किशोर यादव आदि सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




