विषैले सांप के डंसने से छह वर्षीया बच्ची की मौत

Updated at : 20 May 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
विषैले सांप के डंसने से छह वर्षीया बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के इंदिरा ग्राम ननिहाल में सोमवार देर रात बालिका की सर्प दंश से मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुरसेला. थाना क्षेत्र के इंदिरा ग्राम ननिहाल में सोमवार देर रात बालिका की सर्प दंश से मौत हो गयी. मृत बच्ची सालिनी कुमारी (6) पिता कुंदन मंडल थाना क्षेत्र के कमलाकान्ही गांव की निवासी थी. जानकारी अनुसार ननिहाल में बालिका को विषैले सर्प ने पांव में डस लिया था. बताया गया कि बालिका को कुछ देर तक झाड़ फूंक कराया गया. बालिका की स्थिति बिगड़ने पर उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला ले जाया गया. चिकित्सक ने जांच उपचार में बालिका को मृत घोषित कर दिया. बच्ची के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के क्रंदन, रुदन से पीएचसी का माहौल गमगीन हो गया. बालिका की मौत की जानकारी कमलाकान्ही गांव में परिवार को दी गयी. जानकारी में बताया गया कि बालिका बीते कुछ महीनों से मां के साथ ननिहाल इंदिरा ग्राम में रह रही थी. इंदिरा ग्राम से पीएचसी कुछ ही दूरी पर अवस्थित है. बावजूद बालिका को उपचार के लिए पीएचसी ले जाने में विलंब कर दिया गया. समय पर उपचार नहीं होने से बालिका की मौत हो गयी. इस तरह मासूम बालिका सर्प दंश के विष प्रभाव में जान गंवा बैठी. घटना से कमलाकान्ही गांव से लेकर इंदिरा ग्राम में शोक छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन