गुरुमेला में पंचायत सरकार भवन निर्माण में आई तेजी

Published at :24 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुमेला में पंचायत सरकार भवन निर्माण में आई तेजी

गुरुमेला में पंचायत सरकार भवन निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन

– बाढ़ और कटाव पीड़ित ग्रामीणों को मिलेगी काफी सहूलियत बरारी प्रखंड के गंगा कटाव से पीड़ित होकर गुरुमेला पंचायत के गुरुमेला गांव में बसे हजारों परिवार को वर्षों बाद दो मंजिला पंचायत सरकार भवन की सौगात से पूरा पंचायत हर्षित है. कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता कार्य प्रमंडल- 1 कटिहार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन की निगरानी में संवेदक टॉप लाइन इंफा प्रो प्रालि द्वारा दो करोड़ छियानवे लाख इकासी हजार चार सौ उनचास की प्राक्कलित राशि से भव्य पंचायत सरकार भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है. पंचायत के मुखिया राज कुमार यादव बताते हैं कि पंचायत सरकार भवन की पंचायत को काफी जरूरत है. गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जा रहा है. जल्द बनकर तैयार होगा. तभी तो पंचायत के लोगों का सारा काम इसी सरकार भवन में निष्पादन किया जायेगा. पंचायत समिति सदस्य सह समाज सेवी मिथलेश यादव कहते हैं कि पंचायत सरकार भवन यहां के लोगों के लिए उपलब्धी होगी. बाढ़ के समय आमजनों को काफी राहत मिलेगी. पंचायत के पूर्व मुखिया बच्ची यादव ने कहा कि पंचायत का विकास द्रुत गति से किया जा रहा है. पंचायत में अधिकांश गरीब परिवार हैं. उनका विकास लक्ष्य है. गुरुमेला ग्राम कचहरी के निर्विरोध सरपंच श्याम यादव बताते हैं कि पूरा पंचायत कटाव एवं विस्थापित है. काफी दंश झेलते हुए यहां की जनता धीरे-धीरे अपने को संभाल कर आगे बढ़ रहीं है. भव्य पंचायत सरकार भवन बन जाने के बाद पंचायत की खूबसुरती काफी बढ़ जायेगी. ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के साथ पंचायत समिति सदस्यों की एक भवन के अंदर कार्यालय होने से जनता की हरेक समस्या का निदान हो सकेगा. उन्होंने बताया कि मुखिया ने पंचायत सरकार भवन के चारो ओर मनरेगा से मिट्टी भरकर फेवर ब्रिक्स कार्य कर हरियाली से चकाचौध किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन