गैप डिफेंस स्कूल में महिला दिवस पर छात्रवृत्ति की घोषणा

गैप डिफेंस स्कूल में महिला दिवस पर छात्रवृत्ति की घोषणा
बलिया बेलौन गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया. छात्र-छात्राओं ने भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता गतिविधि व सांस्कृतिक प्रस्तुती दी. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को याद किया. उनके योगदान, उपलब्धियों तथा समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा, प्रेरणा मिलती है. विद्यालय के निदेशक जावेद आलम को शिक्षकों व छात्रों के द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार व शुभकामनाएं दी. कहा कि गैप डिफेंस स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास के माध्यम से ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है. समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें. छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए गैप प्रतिभावान छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की. जिसके तहत योग्य और प्रतिभाशाली बेटियों को शत प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी. प्राचार्या डॉ तहसीन फातिमा ने कहा कि आज के समय में लड़कियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ने के लिए लड़कियों को अपनी क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को पहचानना होगा. शिक्षिका साक्षी कुमारी, पद्मिनी, श्रेया, सुमैया, नाज़मीन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया. शिक्षक सद्दाम, हसन, इंजीनियर शायन इकबाल, रकीब, तशावर ने शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सराहना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




