खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा- कोसी, बरंडी

Updated at : 10 Aug 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा- कोसी, बरंडी

खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा- कोसी, बरंडी

विज्ञापन

– कारी कोसी भी लाल निशान से ऊपर कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि रविवार को भी वृद्धि जारी रही. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बरंडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 126 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 145 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर व काढ़ागोला घाट में क्रमश 105 व 153 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी क जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का पानी भी निचले इलाके में फैलने लगी है. जलस्तर में वृद्धि होने से कुरसेला, बरारी, मनिहारी व अमदाबाद प्रखंड के एक लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की सुबह 28.54 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 28.61 मीटर हो गया. काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 31.34 मीटर दर्ज किया था, जो 12 घंटे बाद रविवार की शाम बढ़कर 31.40 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की सुबह 31.38 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.45 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में 31.80 मीटर दर्ज किया गया. बुधवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 31.86 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर जलस्तर सुबह में 28.82 मीटर था. बुधवार की शाम में यहां का जलस्तर 28.92 मीटर ही रहा. महानंदा के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक महानंदा नदी झौआ में रविवार की सुबह जलस्तर 30.34 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 30.47 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.27 मीटर था, जो बढ़कर 30.40 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की सुबह 30.17 मीटर था, जो शाम घटकर 30.47 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर बढ़ रहा है. रविवार की सुबह में दुर्गापुर का जलस्तर 27.35 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बढ़कर 27.45 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 27.93 मीटर था, जो रविवार की शाम जलस्तर बढ़कर 28.02 मीटर ही रहा. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.05 मीटर था. रविवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.18 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.28 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 28.41 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन